दर्द -ओ-ग़म के सिवा क्या मिला |
आशिक़ी में भला क्या मिला ||
आप जैसा भला क्या मिला |
मेरे जैसा बुरा क्या मिला ||
ज़िंदगी कट गयी कोर्ट में |
आज तक फ़ैसला क्या मिला ||
भीड़ में आदमी हैं मगर |
एक भी हमनवा क्या मिला ||
मस्जिदे क्या शिवाले सभी |
छान डाले ख़ुदा क्या मिला ||
दोस्ती तो निभाई नहीं |
दुश्मनी में भला क्या मिला ||
सेंधमारी मिरे घर हुई |
अब बताओ तो क्या -क्या मिला ||
मशविरा आप को जब दिया |
आप से ही सिला क्या मिला ||
रोज़ ‘सैनी' के मैं सामने |
गिड़गिडाता रहा क्या मिला ||
डा० सुरेन्द्र सैनी
No comments:
Post a Comment